{"_id":"61e6b4e7b86ce022d91ce084","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4728570130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कार्डधारक गेहूं के साथ ले सकेंगे मक्का का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कार्डधारक गेहूं के साथ ले सकेंगे मक्का का स्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सरकारी राशन की दुकानों पर फरवरी माह में राशन कार्ड धारकों को मक्का का वितरण होगा। पूर्ति विभाग ने राशन दुकानों पर मक्का भिजवा दी है। हालांकि कम आपूर्ति के चलते फरवरी में केवल दातागंज तहसील की दुकानों पर ही इसका वितरण होगा। तीन किलो गेहूं की जगह दो किलो गेहूं व एक किलो मक्का दी जाएगी।
जिले में नियमित रूप से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को हर कार्ड पर एकमुश्त 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल दिया जाता है, लेकिन फरवरी में गेहूं की मात्रा में कटौती कर उतने ही वजन के बराबर कार्डधारकों को मक्का उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड की हर यूनिट पर दो-दो किलो गेहूं व चावल और एक किलो मक्का दी जाएगी। जबकि अंत्योदय कार्ड पर 15-15 किलो गेहूं व चावल और पांच किलो मक्का दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि फिलहाल 10 क्विंटल मक्का का वितरण दातागंज में किया जाएगा। संवाद