फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

अब कार्डधारक गेहूं के साथ ले सकेंगे मक्का का स्वाद

Tue, 18 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। सरकारी राशन की दुकानों पर फरवरी माह में राशन कार्ड धारकों को मक्का का वितरण होगा। पूर्ति विभाग ने राशन दुकानों पर मक्का भिजवा दी है। हालांकि कम आपूर्ति के चलते फरवरी में केवल दातागंज तहसील की दुकानों पर ही इसका वितरण होगा। तीन किलो गेहूं की जगह दो किलो गेहूं व एक किलो मक्का दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नियमित रूप से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को हर कार्ड पर एकमुश्त 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल दिया जाता है, लेकिन फरवरी में गेहूं की मात्रा में कटौती कर उतने ही वजन के बराबर कार्डधारकों को मक्का उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड की हर यूनिट पर दो-दो किलो गेहूं व चावल और एक किलो मक्का दी जाएगी। जबकि अंत्योदय कार्ड पर 15-15 किलो गेहूं व चावल और पांच किलो मक्का दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि फिलहाल 10 क्विंटल मक्का का वितरण दातागंज में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed