फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जानलेवा हो रहे हाईवे के गड्ढे...यहां रोज गिरते हैं बाइक सवार

Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गिरा बाइक सवार। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। खासकर घने कोहरे और रात के अंधेरे में छोटे वाहनों के लिए और ज्यादा मुश्किल पैदा कर रहे हैं। चार पहिया वाहन तो फिर भी संभल जाते हैं लेकिन दोपहिया वाहन असंतुलित होकर गिर जाते हैं। इससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जिले का व्यस्ततम हाईवे है। इस पर सुबह से लेकर रात तक वाहनों की आवाजाही लगी रहती है लेकिन हाईवे होने के बावजूद इस पर जगह-जगह छोटे गड्ढे हैं। कहीं सड़क टूट गई है तो कहीं बजरी ही उखड़कर इधर-उधर फैल गई है। इस पर दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। खेड़ा नवादा से चलें तो इसकी शुरुआत में ही छोटे-छोटे दो-तीन गड्ढे हैं। इन गड्ढों में पहिया जाते ही वाहन उछल जाता है। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। इस हाईवे पर कई ऐसे गड्ढे हैं जहां आए दिन बाइक सवार गिरते हैं और उनके चोट लगती है।
विज्ञापन

-
सुबह भी गिरा बाइक सवार
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शहर आने के दौरान एक बाइक सवार हाईवे के गड्ढे में पहिया जाने से गिर गया। उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह बीच सड़क पर जा गिरा। कुछ राहगीरों ने उसे उठाकर साइड में बैठाया। काफी देर बैठे रहने के बाद ही वह मौके से जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गायब हो चुकी है हाईवे की पटरी
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे काफी समय पहले ईंटों की पटरी थी लेकिन अब वह गायब हो चुकी है। उसकी ईंटें कहां गायब हो गईं। ये किसी को पता नहीं है। इससे हाईवे के चौड़ीकरण पर भी प्रभाव पड़ा है। वहीं हादसों की संख्या भी बढ़ी है।

------
बदायूं-मुरादाबाद हाईवे में अगर कहीं पर गड्ढे हैं, तो पैचिंग का काम कराया जाएगा। कोई भी सड़क गड्ढा युक्त नहीं रहने दी जाएगी। वैसे अधिकतर सड़कें जिले में सही हो चुकी हैं। जो भी नए टेंडर हुए हैं, उन सड़कों का निर्माण भी गुणवत्तापूर्वक कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
- अमर सिंह, नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed