फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

धीमी गति से बन रही सड़क, डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 01 Dec 2021 05:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं के सैंजनी में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लेती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सैंजनी गांव के पास एचपीसीएल द्वारा इथेनॉल प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसकी चहारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। प्लांट तक जाने आने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी निर्माण गति धीमी पाए जाने पर डीएम ने खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम दीपा रंजन ने एसडीएम राम शिरोमणि, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह के साथ दातागंज के गांव सैजनी के निकट निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्राज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड ने डीएम को बताया कि लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यहां पराली और गाय के गोबर से कंप्रेस बायोगैस (सीबीजी) बनाई जाएगी। इसका उपयोग ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी का यह देश का पहला प्लांट है। इथेनॉल प्लांट लगने से किसानों को सबसे बड़ा फायदा होगा। किसानों के धान के पुआल को कंपनी अच्छे दामों में खरीदेगी। तेल व गैस की अग्रणी कंपनी एचपीसीएल आसपास के गांवों का विकास कराएगी। स्थानीय युवकों को यहां रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। दुनिया में सीमित पेट्रो पदार्थों की वजह से आत्मनिर्भरता लाने के लिए सरकार इन दिनों इथेनॉल के प्लांट खोलने पर ज्यादा जोर दे रही है। बदायूं का प्रोजेक्ट भी इसी कवायद का हिस्सा है। डीएम ने निर्देश दिए कि काफी समय से पहुंच मार्ग स्वीकृत किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका काम लंबित है। इसे तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed