{"_id":"6192b3fb76fec95c28686ff0","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly466255991","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 58 ईंट भट्ठा मालिकों ने प्रदूषण एनओसी जमा नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 58 ईंट भट्ठा मालिकों ने प्रदूषण एनओसी जमा नहीं की
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई बैठक में मौजूद डीएम दीपा रंजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्वामियों की कलक्ट्रेट में बैठक हुई। बताया गया कि 58 ईंट भट्ठा मालिकों ने प्रदूषण एनओसी जमा नहीं की। पिछले साल आठ ईंट भट्ठों के मालिकों को विनियमन शुल्क जमा नहीं किया तो उनको नोटिस जारी किए गए।
डीएम ने निर्देश दिए कि बिना विनियमन शुल्क जमा किए भट्ठों का संचालन नहीं हो, अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में चालान जमा करते समय ईंट भट्ठा स्वामियों को इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि उनकेऊपर कोई विनियमन बकाया नहीं है। इसी क्रम र्में इंट भट्ठा स्वामियों को मिट्टी के परिवहन और भंडारण के समय जांचकर्ता को ऑफलाइन या ऑनलाइन जमा चालान की प्रति दिखानी होगी।
बताया गया कि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 58 ईंट भट्ठों की सूची जारी की है, एनओसी न होने पर उनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने कड़े निर्देश दिए कि अवैध खनन नहीं होना चाहिए। खनन के लिए जिस गाटे की अनुमति दी गई है, वहां भी नियमानुसार खनन हो। मिट्टी का परिवहन भी संबंधित वाहन को ढककर व अनुमति पत्र के साथ किया जाए। डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मिट्टी की खोदाई के लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग किसी भी हालत में नहीं होगा।
विज्ञापन
इस दौरान ईंट भट्ठा एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस के बेवजह परेशान करने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके जिला खनन अधिकारी लालता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद