फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

शहर में उतरी देहात के सफाईकर्मियों की फौज, हर सड़क पर की सफाई

Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शहर में हुई सफाई व्यवस्था का जायजा लेते राज्यमंत्री।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री के प्रयास से देहात के सफाईकर्मियों को लगाकर अब हड़ताल के कारण गंदे हुए शहर की सफाई का काम कराया गया। देहात के करीब दो सौ सफाईकर्मियों को शहर के सफाईकर्मियों के साथ लगाकर शनिवार को सड़कों की सफाई कराई गई। सुबह राज्यमंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। ऐसे में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शहर में सफाई व्यवस्था की कमान अपने हाथ में लेते हुए अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के लिए देहात क्षेत्र से सफाई कर्मचारियों को बुलाया। उनके निर्देश पर शनिवार को देहात क्षेत्र के करीब दो सौ सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ में शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक सफाई की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ पुलिस लाइन, ओवरब्रिज के नीचे, स्टेशन रोड, इंदिरा चौक, कश्मीरी चौक, बस स्टैंड, नेकपुर आदि पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को देखा। राज्यमंत्री ने कहा कि शहर की सड़कों पर गंदगी नहीं रहने दी जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
व्हाट्सएप ग्रुपों में डाले सफाई करते हुए फोटो
शहर में राज्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ऐसे में कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों में सफाई करते हुए के फोटो डालेंगे ताकि उनकी उपस्थिति दर्ज हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed