{"_id":"5f80b57c8ebc3e5be028c0b5","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4228016147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद बिल करें जमा, ग्रामीणों से भी कराएं...तभी मिलेगी चुनाव लड़ने को एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद बिल करें जमा, ग्रामीणों से भी कराएं...तभी मिलेगी चुनाव लड़ने को एनओसी
विज्ञापन
बदायूं। अब तक प्रधानी का चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले लोगों व मौजूदा प्रधान, जो चुनाव लड़ना चाहते थे, उनको खुद का बिजली का बिल पूरा जमा करना पड़ता था, उसके बाद में ही अदेय प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलता था। उसके बाद में वह चुनाव लड़ पाता था, लेकिन इस बार शासन ने मौजूदा प्रधानों को निर्देशित किया है वह स्वयं तो अपना बिजली का बिल जमा करें हीं, साथ ही गांव के लोगों के भी बिजली के बिल जमा करवाएं। उसी के हिसाब से अब अदेय प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में राजनीतिक दल भी पीछे नहीं है। उन्होंने भी चुनाव को लेकर अपने-अपने तैयारियां करना शुरू कर दिया है। जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्होंने लोगों से अब मिलना-जुलना शुरू कर दिया है, साथ ही जरूरतमंदों की अब मदद भी की जाने लगी है।
इधर, इन लोगों के अलावा इस बार पावर कॉरपोरेशन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि हर बार शासन से आदेश आता था कि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहता है, वह पहले अपना बिजली का पूरा बिल जमा करें। उसके बाद में उसे विभाग के माध्यम से अदेय प्रमाण पत्र दिया जाता था। लेकिन इस बार शासन ने नियम में बदलाव कर दिया है कि अब उसी व्यक्ति को अदेय प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो खुद का बिजली का बिल जमा करेगा, साथ ही गांव के अन्य लोगों का भी बिजली का बिल जमा कराएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी शासन से पूरे स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं कि कितने लोगों के बिजली बिल इनको जमा कराने होंगे, जिसके बाद उन्हें एनओसी दी जाएगी।
विज्ञापन
शासन से निर्देश मिले है कि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ेगा, वह अपना बिल भी देगा और लोगों के बिल भी जमा कराएगा, तभी उसको एनओसी दी जाएगी। इसको लेकर सभी को जानकारी दी जा रही है, ताकि वह लोग खुद का बिल जमा करें और करवाएं।
सुशील गर्ग, अधीक्षण अभियंता