फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

आसरा आवास में भोजन गुणवत्ता में सुधार, गंदगी बरकरार, पीपीई किट पहनकर घुसे कर्मचारी, कूड़ा उठाया और बाहर आ गए

Tue, 22 Sep 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। कोविड हॉस्पिटल आसरा आवास में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में तो सुधार हुआ है लेकिन सफाई व्यवस्था जैसी की तैसी है। सोमवार दोपहर बाद एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया आसरा आवास पहुंचीं थीं। उन्होंने सफाई कर्मचारी को पीपीई किट पहनाकर कमरों में भेजा लेकिन वे एडीएम प्रशासन को भी गच्चा दे गए। कर्मचारियों ने कमरों में रखे कूड़ेदान से कूड़ा उठाया और बाहर आ गए। उन्होंने न तो झाडू लगाई और न ही शौचालय-बाथरूम की सफाई की।
विज्ञापन

आसरा आवास में क्वांरटीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने रविवार को शिकायत की थी कि उनके कमरों के शौचालय और बाथरूम में महीनों से सफाई नहीं हुई है। कमरों में लंबे समय से झाडू नहीं लगी है। ऐसा लगता है कि सफाई कर्मचारी यहां कमरों में, बाथरूम और शौचालय में नहीं घुसते हैं। वह सिर्फ आसरा आवास के गेट पर सफाई करने के लिए लगाए गए हैं। हकीकत ये है कि सफाई कर्मचारी अंदर कमरों में जाते ही नहीं है, इससे गंदगी ज्योंकि त्यों पड़ी है। शौचालय और बाथरूम की हालत बद से बदतर है। इतना जरूर है कि मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस मामले को डीएम कुमार प्रशांत ने गंभीरता से लिया था। उनके आदेश पर सोमवार दोपहर बाद एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया आसरा आवास पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट पहनाकर कमरों में सफाई करने के लिए भेजा लेकिन कर्मचारी सिर्फ कूड़ा उठाकर बाहर निकल आए। न तो उन्होंने बाथरूम की सफाई की और न ही शौचालय में सफाई की। उन्होंने कमरों में झाडू तक नहीं लगाई। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लाइट के इंतजाम नहीं, बहुत कम चलता है जेनरेटर
आसरा आवास में व्यवस्थाओं के नाम पर जनरेटर तो लगा दिया गया है लेकिन वह जरूरत के समय सफेद हाथी प्रतीत हो रहा है। कहीं पंखे नहीं चल रहे हैं तो कहीं लाइट खराब है। सप्लाई व्यवस्था बदहाल है, जिससे यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी तक परेशान हैं। समय पर जेनरेटर नहीं चल रहा है। इससे मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसरा आवास में साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी वहां ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सकों की है। फिर भी हमने एडीएम प्रशासन को भेजा था। अगर फिर भी सफाई नहीं हुई है तो हम इसे दिखवाते हैं। बिल्कुल सफाई कराई जाएगी। नहीं तो कार्रवाई होगी।
कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed