फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दरोगा ने अपने हाल पर छोड़ी बीमार पत्नी, दूसरी से रचाया विवाह

Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मुरादाबाद में तैनात एक दरोगा ने अपनी बीमार पत्नी को दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया। कैंसर पीड़ित पत्नी ने पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद निवासी मुन्नी देवी का विवाह करीब 38 साल पहले कुमेश चंद्र मिश्र से हुआ था। कुमेश इस समय मुरादाबाद के मझोला थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मुन्नी देवी के मुताबिक उनके विवाह के तीन माह बाद पति सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनसे एक बेटा है जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपने मां से अलग रहता है। नौकरी लगने के बाद कुमेश ने अपनी पत्नी और बच्चे से दूरी बना ली थी। दरोगा ने उसकी रजामंदी के बगैर एक अन्य महिला से शादी कर ली। उस महिला को ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान खुलवा दी है जबकि मुन्नी देवी कैंसर पीड़ित हैं और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। मुन्नी देवी के मुताबिक उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। कहा है कि दरोगा ने पुलिस सेवा नियमावली के विरुद्घ दूसरी शादी रचाई है। इससे महिला को दरोगा के वेतन से इलाज और जीवन यापन के लिए धनराशि दिलाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed