{"_id":"5e07a0b78ebc3e8800729e45","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3898546133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कूड़ा प्रबंधन के लिए 33.67 लाख का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कूड़ा प्रबंधन के लिए 33.67 लाख का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट तिराहा और खेड़ा नवादा आदि में ट्रैफिक लाइट लगाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 79 सफाई कर्मचारी रखे जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।
शनिवार दोपहर में नगर पालिका परिसर में बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए आउटसोर्सिंग पर 50 सफाई कर्मचारी रखे जाने प्रस्ताव रखा गया, लेकिन बोर्ड के सदस्यों ने इनकी संख्या बढ़ाने की बात कहीं, जिस पर 79 सफाई कर्मचारी रखे जाने पर सर्वसम्मति जताते हुए प्रस्ताव पास कर दिया गया। वहीं शहर के पुलिस लाइन चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहा, खेड़ा नवादा चौराहा, कलक्ट्रेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से इन जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन उपविधि बनाए जाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक तक स्थगित किया गया। शहर में टावर स्थापना, नियंत्रण एवं विनियमन उपविधि बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्माति से पास किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सी एंड डी वेस्ट, ई वेस्ट, डीएचडब्लू वेस्ट, वायो वेस्ट, पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक/ थर्माकोल वेस्ट के बायलाज बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुए। इसके अतिरिक्त शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन मद के अंदर 33.67 लाख रुपये का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया।
आठ वार्ड सदस्यों ने जताई आपत्ति
-शहर के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार साहू, गिरीश कुमार मौर्य, पारसनाथ मौर्य, सुमन देवी, आशीष कुमार कश्यप, कुंवरवती कश्यप, दीपक सारस्वत ने नगर पालिका द्वारा आयोजित बोर्ड की बैठक में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसमें कहा कि हर माह बोर्ड की बैठक होनी चाहिए, जो नहीं होती है। इन सदस्यों ने कुल छह प्रस्तावों के सापेक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सदस्यों ने लिखित विरोध की कॉपी नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार को भी दी।
विज्ञापन
आठ वार्ड सदस्यों ने छह बिंदुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। जबकि 21 सदस्य हमारे साथ हैं। ऐसे में सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई और सभी पास हो गए।
-दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष