{"_id":"5dc5c3a98ebc3e5b3e14e24a","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly383253464","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ ककोड़ा मेला..पर‘अव्यवस्थाओं’ का झमेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ ककोड़ा मेला..पर‘अव्यवस्थाओं’ का झमेला
विज्ञापन
बदायूं। मिनी कुंभ मेला अपने यौवन पर लगातार पहुंच रहा है, लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्थाएं इस कदर हावी हैं कि दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत पांच नवंबर से मेला औपचारिक रूप से शुरू हो गया है और दिन प्रतिदिन रेत की चादर पर तंबुुओं का शहर बसने लगा है, लेकिन मेले में जो व्यवस्थाएं हुई है वह नाकाफी हैं। सबसे अधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को हो रही है, जिनके लिए चेंज रूम तक नहीं बनाए गए हैं। वहीं मेले में जो सड़कें बनी है, उन पर पूरे दिने धूल के गुबार उठते रहते हैं।
जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर जिला कासगंज की सरजमीं पर गंगा किनारे लगे मिनी कुंभ मेले में लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से देर शाम तक प्राइवेट वाहनों से श्रद्धालुओं का अनवरत पहुंचना जारी रहा। यूं तो मेले की जिम्मेदारी संभालने वाले जिला पंचायत प्रशासन ने शुरू से ही ये दावे किए थे कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए हरसंभव सुविधाएं मौजूद रहेंगी। प्रमुख रूप से मुख्य सड़क से मेला स्थल तक आने वाली सड़कें और अन्य छोटी सड़कों को ठीक तरीके से बनाया जाएगा। डीएम कुमार प्रशांत भी कई बार मेले का जायजा ले चुके हैं और उन्होंने भी गत वर्षों से बेहतर व्यवस्था करने के लिए जिला पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए थे, मगर जिला पंचायत प्रशासन शायद डीएम के निर्देशों पर उतनी तव्वजो नहीं दे रहा है। यही वजह है कि मेला स्थल में आज भी अनेक अव्यवस्थाएं पसरी हुई हैं।
अभी तक मेले में नहीं लगे कूड़ेदान
मेला ककोड़ा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनके खाने-पीने के दौरान होने वाले कूड़े को इधर उधर फेंक दिया जाता है, जिसकी वजह से मेेले में गंदगी फैलती है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत की ओर से नगर पालिका, पंचायतों से कूड़ादान मंगवाए हैं, ताकि लोग इनमें ही कूड़ा फेकें, लेकिन जिला पंचायत के अधिकारियों की उदासीनता के चलते ये कूड़ेदान अब तक नहीं लग सके हैं, जिसकी वजह से मेले में कूड़ा फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दो युवक बहे, गोताखारों ने बचाए
देवोत्थान एकादशी के अवसर पर मेला ककोड़ा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जल में स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान दो युवक गंगा में बह गए। शोर सुनकर गोताखोर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समय रहते ही उन दो युवकों को बहने से बचा लिया। इस दौरान भीड़ वहां पर एकत्र हो गई। इस दौरान दोनो युवक भीड़ में कहीं गुम हो गए। ऐसे में टीम उनका नाम, पता नोट नहीं कर सकी।
ककोड़ा मेला: दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, नहीं दी जा रही जगह
मेला ककोड़ा (बदायूं)। मेले में दूरदराज से आए दुकानदारों ने शुक्रवार को जिला पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से वे वहां पर ठहरे हुए हैं, उनके द्वारा लगातार जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों से बात हो रही हैं, लेकिन अब तक व्यापारियों को दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है, और न जिला पंचायत द्वारा रास्ते तक का निर्माण कराया गया है।
जिला पंचायत की कार्य प्रणाली से आहत दुकानदारों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। उन्होंने जिला पंचायत के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों के अनुसार जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों से दुकानों के आवंटन को लेकर लगातार वार्ता चल रही थी। उनके द्वारा लगातार आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी मेले में दुकान की जगह का आवंटन नहीं किया गया है, जिसकी वजह से वे अभी तक अपना सामान नहीं लगा सके हैं। मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों में कादरचौक के टिंकू, रामसेवक, अतरसिंह, कन्नौज के प्रकाश, एटा के चरन सिंह, राकेश, रंजीत , आशा देवी, कुरावली, सुनील आदि ने प्रदर्शन किया।