फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डिजिटल इंडिया बनाने को लग तो गए वाईफाई, पर शुरू नहीं हो पाए

Sat, 02 Nov 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। देश की ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने और ग्रामीण क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को इंटरनेट की दुनिया से जोड़ने के लिए पंचायतों में वाई-फाई चौपाल योजना का कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ, लेकिन अभी तक एक भी पंचायत वाई-फाई नहीं हो पाई। इसका मुख्य कारण बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबल बार-बार खराब होना, वाई-फाई कनेक्टिविटी, डिवाइस और संबंधित उपकरणों का रखरखाव नहीं होना रहा। ऐसे में केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत जिले की 630 ग्राम पंचायतों में एक भी पंचायत को योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है। जिन पंचायतों में यह सुविधा शुरू भी हुई तो तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही दिनों बाद बंद हो गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत वाई-फाई ग्राम पंचायत चौपाल योजना की शुरूआत की गई थी, जिससे ग्रामीण अपने गांव में ही बैठकर इंटरनेट के सहारे देश दुनिया की जानकारी हासिल कर सकें। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को दिया गया। बीएसएनएल ने सभी पंचायतों में ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) बिछाने का कार्य किया। प्राथमिक विद्यालयों में मॉडम और वाई-फाई उपकरण लगाए गए। मॉडम सोलर पैनल से संचालित किए गए, लेकिन जब कनेक्टिविटी की बात आई तो फाइबर केबल खराब हो गई। रख रखाव न होने की वजह से वाई-फाई के उपकरण और सोलर पैनल चोरी हो गए या शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। ऐसे में सरकार का डिजिटल इंडिया के तहत वाई-फाई चौपाल योजना का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन


आसफपुर में किया डोर-टू-डोर सर्वे
दबतोरी। सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटरों को इन वाईफाई चौपाल के तहत ग्रामीण अंचल में सुविधा पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत बीनू सक्सेना ने आसफपुर क्षेत्र के लगभग 30 गांवों का डोर टू डोर सर्वे किया। इसमें सिरसांवा, दबतोरा, नूरपुर, कोडिया समेत दर्जनों स्कूलों में सौर ऊर्जा के पैनल कमरे में बंद मिले। अब इन्हें सही कराने की कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद की 630 ग्राम पंचायतों में डिजिटल इंडिया के तहत वाई-फाई चौपाल योजना शुरू की गई थी, लेकिन ऑप्टिकल फाइबर केबल जगह-जगह कट जाने और वाई-फाई उपकरण को नुकसान पहुंचने की वजह से दिक्कत आ रही है। पंचायतों में सर्वे करके इनको सही कराया जा रहा है। जल्द ही सुविधा चालू हो जाएगी। जिन स्कूलों में वाई-फाई उपकरण बंद पड़े हैं, उनको जल्द हटाकर सीएससी से जोड़ा जाएगा।
कमालुद्दीन, जिला सलाहकार, कॉमन सर्विस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed