{"_id":"5daf4ceb8ebc3e93dc480f35","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3812763132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ निकले सड़क पर, कहा फैला मिला सामान तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ निकले सड़क पर, कहा फैला मिला सामान तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बदायूं। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में व्यापारियों ने दुकानों को और आगे बढ़ाकर सामान बेचना शुरू कर दिया है, जिससे बाजार में जाम की समस्या और ज्यादा होने लगी है। लोगों की इस परेशानी को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद में ईओ सड़क पर उतरे और दुकानदारों को अपनी दुकानों को अपनी हद में रखने की हिदायत दी। कहा कि अगर व्यापारी अपनी हद में नहीं लौटे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण की वजह से शहर की प्रमुख सड़कें तक गलियों में तब्दील होने लगी है। इस वजह से लोगों का उधर से निकलना दूभर हो गया है। सबसे खराब हालात शहर के लावेला चौक से लेकर अंदर बाजार तक के हैं। इन सड़कों की ओर लोग जाने से कतराते हैं, लेकिन मुख्य बाजार इधर होने की वजह से मजबूरन उन्हें उधर का रुख करना पड़ रहा है। व्यापारियों द्वारा सड़क पर कर रखे अतिक्रमण ने लोगों के आगे परेशानी खड़ी कर दी है। हालात ये हैं कि 10 मिनट के काम के लिए बाजार जा रहे लोगों को जाम में फंसकर लोगों के दो से तीन घंटे तक खराब करने पड़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद में पालिका ईओ संजय तिवारी ने व्यापारियों को हिदायत दी कि वे अपनी हद में रहकर ही दुकानों को लगाएं। उनके द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है उसे तत्काल हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।