फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जरा सी भी खुराफात की तो धर लेगी पुलिस

Mon, 21 Oct 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। धनतेरस और दीपावली पर बाजार में भीड़ और उसकी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, तो वहीं ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर उनके रूट डायवर्जन और निगरानी की जिम्मेदारी एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है। इस क्रम में एसपी सिटी ने त्योहार पर कई ऐसे इंतजाम किए हैं, जिससे जरा सी खुराफात होने पर हुड़दंगी वहीं धर लिए जाएंगे। उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि पास में खड़ा व्यक्ति कोई ग्राहक है या कोई पुलिस वाला। जगह-जगह सादा लिबास में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। टिकटगंज से लेकर बड़े बाजार तक का एरिया नोएंट्री जोन बनाया गया है, धनतेरस से एक दिन पहले (24 अक्तूबर) नोएंट्री लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के बाजार में व्यवस्था न बिगड़े इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टिकटगंज से लेकर बड़े बाजार तक का एरिया नोएंट्री जोन बना दिया गया है। धनतेरस से एक दिन पहले बाजार में नोएंट्री लागू कर दी जाएगी। इस एरिया में कोई भी टेंपो या ई-रिक्शा प्रवेश नहीं कर सकेगा। कोई व्यक्ति अपना सामान लाने के लिए भी बाजार में ऑटो नहीं ले जा सकेगा। हालांकि इस दौरान बाइक पर प्रतिबंध नहीं रहेगा लेकिन हुड़दंगियों पर खासी नजर रहेगी। अगर मार्केट में कोई हुड़दंग करता पाया गया तो उसे महंगा पड़ सकता है। उसके वाहन का चालान होना भी तय है। इस बार बाजार में सादा लिबास में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। कुछ पुलिस कर्मी अपने हाथ में थैला लेकर बाजार में घूमेंगे। ग्राहक बनकर भीड़भाड़ वाली दुकानों पर खड़े होंगे। लोगों को दिखाने के लिए दुकानदार से वस्तु का मूल्य भी पूछेंगे। खासकर उनकी नजर चोर उचक्कों पर रहेगी। यही नहीं महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, जो मनचलों को सबक सिखाएंगी। इसके अलावा वर्दी में भी पुलिस तैनात की गई है। शहर के पूरे मार्केट को कवर कर लिया गया है।
विज्ञापन


तैनात रहेगी यूपी-100 पुलिस
बाजार में अनहोनी पर तुरंत मदद के लिए यूपी-100 पुलिस को तैनात किया गया है। इसके लिए कम से कम दो पीआरवी लगाईं जाएंगी। जो मार्केट के दोनों किनारों पर मौजूद रहीं। जिससे कॉल आते ही कॉलर को तुरंत मदद मिल सके। वहीं चोर उचक्कों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से लागू होगा नोएंट्री जोन
छह सड़का से लेकर घंटाघर तक पहले से नोएंट्री जोन है। दीपावली के मौके पर भी नोएंट्री जोन रहेगा। यहां से कोई वाहन बाजार की ओर प्रवेश नहीं कर सकेगा। तो वहीं खंडसारी मोहल्ले से सराफा मार्केट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इधर, टिकटगंज चौराहे से कोई ऑटो या ई-रिक्शा बाजार में नहीं जाएगा। वहीं गोपी चौक से वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

सराफा मार्केट की रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
इस बार पुलिस की सराफा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था पर खासा ध्यान है। जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन सराफा व्यापारियों से अपनी दुकानों में कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बाजार में अलग से कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पूरा मार्केट कवर हो सके। तो वहीं पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। कुछ पुलिस कर्मी सादा लिबास में तैनात रहेंगे। बाकी मार्केट को नोएंट्री जोन बना दिया गया है। कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा प्रवेश नहीं कर सकेगा। उनके लिए रूट डायवर्जन रहेगा।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

मार्केट में सजी बर्तनों और आभूषणों की दुकानें
बदायूं। धनतेरस और दीपावली के चलते बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। बर्तन विक्रेताओं की दुकानें पहले से ज्यादा भरी लग रही हैं। इससे बाजार में रौनक आ गई है। तो वहीं सराफा व्यापारी भी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने दुकानों की सजावट से लेकर साफ-सफाई पूरी कर ली है। ग्राहकों के बैठने से लेकर उनकी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। रविवार को बाजार बंद रहता है। इसके बावजूद त्योहार पर बाजार में दुकानें खुली रहीं। हालांकि ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही लेकिन कपड़ा, बर्तन, कास्मेटिक और सोने-चांदी की सभी दुकानें खुली रहीं।

धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरू
धनतेरस को वाहन, बर्तन और जेवरात खरीदना शुभ माना जाता है। लोगों के लिए बर्तन और जेवरात खरीदने में तो कोई समय नहीं लगता लेकिन कभी-कभी मनपसंद वाहन निश्चित तारीख को मिलना मुश्किल हो जाता है। खासकर धनतेरस वाले दिन वाहन खरीदने की होड़ लगती है। इस दिन परेशानी से बचने के लिए लोग पहले से बुकिंग शुरू कर देते हैं। इस बार भी फोर व्हीलर से लेकर दो पहिया वाहन खरीदने वालों ने बुकिंग शुरू कर दी है।


जम गया इलेक्ट्रॉनिक बाजार
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानें भी सज गई हैं। टीवी, फ्रिज से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को खरीदने की होड़ लगने वाली है। इससे पहले दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कपंनियों के शोरूम अंदर से लेकर बाहर तक चमकने लगे हैं। दुकानदार धनतेरस को लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed