{"_id":"5dab55388ebc3e93dd4904b0","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly380894735","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहाई गई बिल्डिंग में ढाबा खोलने की तैयारी,सिटी मजिस्ट्रेट का निर्माण रुकवाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढहाई गई बिल्डिंग में ढाबा खोलने की तैयारी,सिटी मजिस्ट्रेट का निर्माण रुकवाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने के दौरान ढहाई गई बिल्डिंग में अब ढाबा खोलने की तैयारी चल रही है। उसमें भट्ठियां बनाई जा रहीं हैं। क्षतिग्रस्त मलबे को हटाकर साइड में लगाया जा रहा है। उस जगह पर साफ-सफाई की जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए हैं।
ये बिल्डिंग सोत नदी किनारे बनी थी। नदी के काफी हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया गया था और उसकी जगह पर निर्माण कर एक मैरिज लॉन खोल लिया गया। उसके अगले हिस्से में एक होटल खोला गया था। जिला प्रशासन काफी समय से सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने में लगा है। इससे पहले पुलिस और जिला प्रशासन ने पूर्व राज्यमंत्री का मैरिज लॉन और एक अन्य बरातघर को ढहा दिया था। करीब बीस दिन पहले इस बिल्डिंग (एसएस लॉन) को गिराया गया था। इससे बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन अब इस बिल्डिंग में साफ-सफाई शुरू कर दी गई। एक ढाबा खोलने के लिए भट्ठियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने पुलिस को निर्माण कार्य रुकवाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लॉन मालिक ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है, जिससे पुलिस को कोई नया निर्माण न होने और मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।