{"_id":"5dab55958ebc3e013202ad80","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3808910140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी में बिकते मिले पटाखे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी में बिकते मिले पटाखे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आतिशबाजी को लेकर जिला प्रशासन इस बार सख्त है। साफ निर्देश दिए हैं कि इस बार घनी आबादी में कोई भी दुुकानदार पटाखे न बेचे, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में 33 स्थायी आतिशबाजी लाइसेंस थे। प्रशासन की ओर से इनकी जांच कराई, तो 11 लाइसेंसधारी के गोदाम घनी आबादी में मिले। इस पर प्रशासन ने 11 लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
पिछले साल दिवाली से कुछ समय पहले थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित पटाखा बनाते दुकान में विस्फोट हो गया था। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद में शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया था और चेकिंग की गई थी। साथ ही कई अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बाबा कॉलोनी में करीब दो लाख से अधिक का पटाखे बरामद किए गए थे। साथ ही कारोबारियों को हिदायत दी गई थी कि कोई भी दुकान घनी आबादी में न लगाई जाए। इस साल भी पटाखा कारोबारियों द्वारा घनी आबादी के गोदामों में पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना मिली। ऐसे में तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह द्वारा एसडीएम व पुलिस विभाग द्वारा पटाखा लाइसेंधारियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में 11 पटाखा लाइसेंस धारियों नियमों का पालन नहीं करते हुए मिले, जिस पर एसडीएम व पुलिस की टीम ने इनके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति डीएम से की थी। इसके बाद में डीएम ने इनके लाइसेंस का निलंबित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर घनी आबादी में पटाखों की बिक्री की गई या फिर उन्हेें रखा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों के लाइसेंस हुए निलंबित
सहरोश कुमार निवासी कुरूऊ थाना सिविल लाइंस, कृष्ण मुरानी निवासी मोहल्ला नंबर 4 थाना बिल्सी, महावीर निवासी ढकपुरा थाना कुवंरगांव, धर्मपाल निवासी म्याऊं थाना अलापुर, शकील अहमद मोहल्ला नझियाई, नूर अहमद मोहल्ला पठान टोला थाना उझानी, रईस अहमद निवासी कुंवरगांव, श्यामदेव निवासी भौंसी थाना कुवंरगांव, लियाकत थाना दातागंज, सुभाष थाना अलापुर, घनश्याम निवासी गंगपुर थाना सहसवान।
विज्ञापन
एसके फील्ड में लगेंगी दुकानें
पिछली बार की तरह इस बार भी अतिशबाजी की दुकानों को एसके फील्ड में लगाया जाएगा। क्योंकि ये जगह आबादी से अलग है। यहां पर अधिकतर भूमि खेती की हैं। साथ ही ये शहर के पास में भी है। ऐसे में शहरवासियों को पटाखों को लेेने के दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस बार अतिशबाजी की दुकानें बढ़ने की उम्मीद
शासन की सख्ती के बाद में भीड़ वाले इलाकों में दुकानों के नहीं खुलने का असर अतिशबाजी की दुकानों पर देखने को मिल रहा है। पिछले साल जहां दीपावली पर 55 दुकान लगी थी। वहीं इस बार 53 दुकानों के चालान अब तक पास हो चुके हैं, जबकि दीपावली के लिए अभी समय है। ऐसे में इस बार 10 से 15 दुकानों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।