{"_id":"5dab1b1e8ebc3e93c02b1b22","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly380835011","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरा नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरा नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात किसी समय नील गाय का बच्चा कुएं में गिर गया। अगली सुबह जब ग्रामीण कुएं के पास से होकर गुजरे तो बच्चे की आवाज सुनकर रुक गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद पशु चिकित्सक से इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम नेनोल बागवाला के जंगल में कुएं में नीलगाय का बच्चा गिर गया। अगली सुबह ग्रामीणों ने कुएं से बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो कुएं के पास जाकर देखा। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस जंगल में पहुंची। एक ग्रामीण को रस्सी से कुएं में उतारा गया। उसने कुएं में उतरकर बच्चे को रस्सी में बांधा। इसके बाद कुएं के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उसको बाहर खींच लिया। कुएं में गिरने से बच्चा घायल हो गया था। उसका पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। इसके बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद