फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

एक छत के नीचे होगा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण

Fri, 04 Oct 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से व्यापारियों से संबंधित विभागों में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय ओवरब्रिज के नीचे व्यापारी सुविधा केंद्र व शहर कार्यालय का उद्घाटन प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल, जिला प्रभारी विपिन अग्रवाल व वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। शहर में सदयस्ता अभियान भी शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री ने कहा कि आज के समय में व्यापारियों से संबंधित विभागों का कार्य ऑनलाइन हो गया है, लेकिन आज भी काफी संख्या में व्यापारी इस प्रक्रिया से अंजान है। इससे विभागों के दलाल भ्रष्टाचार करने में लगे हुए, जिससे व्यापारियो को आर्थिक नुकसान होता है। इसके लिए बदायूं जिले को रोल मॉडल बनाते हुए व्यापारी सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। कहा कि बाजार में आर्थिक मंदी चरम पर है, ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली के दरें वापस होनी चाहिए, अन्यथा व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी, शॉपिंग मॉल व ऑनलाइन शॉपिंग पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नवनीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, हरि अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed