{"_id":"5d827cbc8ebc3e93c734b5bd","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3767164126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल की छत गिरी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल की छत गिरी, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। बुधवार रात नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है, जबकि इस हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया।
कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी विनोद और बक्सेना निवासी इकबाल कुरैशी अपने एक साथी के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे जूनियर हाईस्कूल के बरामदे में बैठे थे। उसी समय अचानक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई, जिसके मलवे में विनोद और इकबाल कुरैशी दब गए। जबकि उनका साथी मौके से भाग खड़ा हुआ। शोर शराबा सुनकर आसपास के दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने मलवा हटाकर दोनों युवकों को निकाला। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। जिससे एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। ब्यूरो