फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जनसेवा केंद्रों के नाम पर अवैध वसूली, कंपनी काली सूची में

Thu, 19 Sep 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जनसेवा केंद्र खोलने में अवैध वसूली के मामले में फंसी वयमटेक कंपनी को डीईजीएस द्वारा काली सूची में डाल दिया गया है। डीईजीएस (जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी) की बैठक में ये फैसला लेते हुए कहा गया है कि कंपनी ने अपने कार्यों में पारदर्शिता नही बरती।
विज्ञापन

शासन द्वारा जनसेवा केंद्र खोलने के लिए वयम टेक्नोलॉजी लिमिटेड को तय किया गया था। कई लोगों ने इस बात की शिकायत की थी कि कंपनी ने केंद्र खोलने पर निर्धारित से ज्यादा वसूली की है। अधिवक्ता अरविंद सिंह परमार ने भी कोर्ट में यह मामला दायर कर दिया था। इसके बाद डीईजीएस ने लोगों को अपनी शिकायतें करने तथा कंपनी को भी अपना पक्ष रखने का समय दिया था। इसके बाद शिकायतें सही पाए जाने पर कमेटी ने निर्णय लेते हुए कंपनी को काली सूची में डाले जाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


ईडीएम हो चुके हैं बर्खास्त
बदायूं। कंपनी तथा डीईजीएस के बीच पिछले दिनों चली खींचतान का खामियाजा ईडीएम को बर्खास्तगी के रूप में भुगतना पड़ा था। बताते हैं कि उनकी नियुक्ति के संबंध में कई शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची थीं, जिसके बाद पिछले दिनों ईडीएम धर्मेंद्र यादव को भी बर्खास्त कर दिया गया था। इधर अब कंपनी को काली सूची में डाले जाने के बाद दोनों पक्षों की लड़ाई लंबी खिंचने के आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में गठित जांच कमेटी की आख्या व कंपनी के खिलाफ जो शिकायतें प्राप्त हुईं, उनको सही पाया गया कि कंपनी ने अपने कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती, जिसके बाद उसको काली सूची में डाल दिया गया है।

- दिनेश कुमार सिंह, अध्यक्ष डीईजीएस

कुछ राजनीतिक लोगों ने बर्खास्त किए जा चुके ईडीएम के साथ मिलकर एक नई कंपनी को कार्य देने की साजिश रची थी जो सफल नहीं हो पाई। इसके बाद जिला प्रशासन पर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते ही कंपनी के खिलाफ यह निर्णय लिया गया है। अब कंपनी साक्ष्यों के साथ सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस, लखनऊ के समक्ष अपील करेगी।
- केसी शाक्य, जिला प्रबंधक, वयमटेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed