फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पूरा हुआ इंतजार: बाईपास पर सोत नदी की पुलिया निर्माण को शासन से मिली मंजूरी

Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। बाईपास स्थित सोत नदी पर पुलिया बनने का रास्ता साफ हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोत नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 16.7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। शासन से पहली किस्त जारी होते ही कार्यदाई संस्था सेतु निगम जल्द ही पुलिया निर्माण का काम प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे स्थित राजकीय मेडीकल कालेज के पास से निकला सवा आठ किमी फोरलेन का बाईपास 110 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इस बाईपास पर स्थित सोत नदी की पुलिया नहीं बनने से वाहनों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। सोत नदी पर पुलिया के निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ पिछले दिनों मौके का भ्रमण भी किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पुलिया निर्माण के लिए पत्र लिखा था। फिर उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और समस्या से उन्हें अवगत कराया। विधायक के अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री ने सोत नदी पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

पुलिया न बनने से बढ़ गई लागत
बदायूं। सपा शासनकाल में बड़ा बाईपास मंजूर हुआ था। राजकीय मेडिकल कालेज से निकला यह बाईपास स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से गुजरकर नवादा बिजली उपकेंद्र के नजदीक से बरेली-मथुरा हाईवे से मिलता है। सेतु निगम ने वर्ष 2016 में इसका निर्माण शुरू किया। सोत नदी पर करीब चार सौ मीटर लंबी बनने वाली पुलिया के निर्माण को उस समय 12 करोड़ का स्टीमेट बनाया गया था। यह शासन से मंजूर नहीं हुआ। पुलिया के निर्माण के लिए लगातार शासन को रिमाइंडर जाते रहे। सेतु निगम कार्यदायी संस्था ने पुलिया के निर्माण को दोबारा शासन को धनराशि दिए जाने को पत्र भेजा तो उसकी लागत 15 करोड़ हो गई थी। इसके पीछे तर्क था कि सीमेंट, सरिया, मजदूरी आदि में काफी इजाफा हुआ है। अब इससे भी ज्यादा धनराशि स्वीकृत होने के बाद यह माना जा रहा है कि पुलिया का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोत नदी की पुलिया के लिए 16.07 करोड़ करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। चूंकि बाईपास फोरलेन का है इसलिए दो पुलिया बनेंगीं। इनके बनने के बाद शहर की जनता को काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। आगे भी मैं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।
महेश चंद्र गुप्ता, नगर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed