{"_id":"6a4e962aede8eb79500b4d85","slug":"citys-power-supply-disrupted-for-five-hours-due-to-rain-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168010-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार अपराह्न दो बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही। जोगीपुरा, पनवड़िया, सोथा, मीराजी की चौकी आदि इलाकों में शाम सात बजे आपूर्ति शुरू हुई।
इससे पहले मंगलवार रात को भी सिलहरी, सालारपुर, पनवड़िया, मिराजी चौकी, नवादा ओल्ड और नवादा न्यू बिजली घर क्षेत्रों में कटौती जारी रही थी। लगातार हो रही कटौती से शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं में नाराजगी है। अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद विद्युत सप्लाई शुरू करा दी गई।
फॉल्ट से 13 घंटे बंद रही फैजगंज बेहटा की आपूर्ति
फैजगंज बेहटा। कस्बा समेत आसपास के 24 गांवों में मंगलवार रात दो बजे से शाम छह बजे तक 13 घंटे विद्युत सप्लाई फेल रहने से लोग पानी के लिए तरस गए। वहीं लघु उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बिसौली 132 केवीए बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण कस्बे का विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में डूबा रहा। मंगलवार की रात तेज बारिश होने से बड़ी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। जेई बजरंगी लाल ने बताया कि बिजली लाइन उपकेंद्र के पास से गुजर रही है। लाइन में फॉल्ट देखा जा रहा है। एक्सईएन बिसौली नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अधीनस्थ लाइन पर काम कर रहे हैं, उनसे कहा गया है कि जल्दी ही समस्या का समाधान कराएं। संवाद