{"_id":"68b8a1cbdd70ebd3320907d8","slug":"city-residents-are-getting-disturbed-by-the-loud-sound-of-dj-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146319-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे की तेज आवाज से परेशान हो रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे की तेज आवाज से परेशान हो रहे शहरवासी
विज्ञापन
बदायूं। शहर में धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों के दौरान डीजे की तेज आवाज लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। सराफा बाजार की रहने वाली एक महिला ने इस समस्या को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन्होंने तेज आवाज में बज रहे डीजे की शिकायत डीएम, एसपी समेत उच्चाधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला का कहना है कि डीजे के शोर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और क्षेत्र के कई दुकानों के शीशे तक टूट गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में किसी भी धार्मिक आयोजन या सार्वजनिक कार्यक्रम में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आवाज वाले डीजे से न केवल बुजुर्ग और बीमार लोग परेशान होते हैं, बल्कि पढ़ाई कर रहे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। शहरवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और डीजे बजाने पर सख्त कार्यवाही की जाए।