फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City bathed in lights on Chhoti Diwali, huge fireworks display

Budaun News: छोटी दिवाली पर रोशनी से नहाया शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

Sat, 11 Nov 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
City bathed in lights on Chhoti Diwali, huge fireworks display
रंग-बिरंगी रोशानी से सजा नगर पालिका कार्यालय। संवाद
बदायूं। छोटी दिवाली पर झालरों की रोशनी से शहर जगमगा उठा। दीपों से सजाई गई रंगोली और झालरों से सजे घर हर तरफ रोशन हो उठे। शाम को पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं ने शाम को आतिशबाजी की शुरुआत भी कर दी।
विज्ञापन




शहर में शनिवार की शाम छोटी दिवाली पर रंगीनियां बिखर गईं। कारोबारी व्यापार में होने वाले लाभ से प्रसन्न हैं, तो लोग अपनों से उपहारों का आदान-प्रदान करके खुश हैं। बच्चे भी बड़ों के साथ अपने मनपसंद पटाखे खरीदकर प्रफुल्लित हो रहे हैं। सजावट की तैयारियां पहले से ही कर ली गईं थी। शाम होते ही घरों पर लटकी रंग-बिरंगी झालरें रोशन हो गईं।
विज्ञापन

दरवाजों पर दीप जलाकर रखे गए। घरों के सामने बच्चों ने आतिशबाजी की। दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशन हुआ शहर मनमोहक दिख रहा है। कुंवरगांव थाने को भी झालरों और दीयों से सजाया गया गया। थाने में पुलिस कर्मियों ने 2100 दीप जलाए। प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में पूजा कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशानी से सजा नगर पालिका कार्यालय। संवाद

रंग-बिरंगी रोशानी से सजा नगर पालिका कार्यालय। संवाद

रंग-बिरंगी रोशानी से सजा नगर पालिका कार्यालय। संवाद

रंग-बिरंगी रोशानी से सजा नगर पालिका कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed