{"_id":"614cd4ff8ebc3efacb6bdb95","slug":"cirame-badaun-news-bly460640846","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से एक युवक ने छेड़छाड़ की। वह एक छात्रा का दुपट्टा लेकर भाग गया। इस पर छात्राओं के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
मामला बृहस्पतिवार शाम का है। कोतवाली क्षेत्र के गांवों की कई छात्राएं साइकिल से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि छात्राएं एक गांव के नजदीक पहुंची थीं कि तभी एक युवक बाइक से आया और एक छात्रा का दुपट्टा खींचकर ले गया। ये देखकर छात्राएं वहीं रुक गईं और उसके घर शिकायत करने पहुंचीं लेकिन उसके परिवारवालों ने आरोपी को डांटने के स्थान पर छात्राओं को दूसरा दुपट्टा दिलाने का आश्वासन दे दिया। ये सुनकर छात्राएं लौट गईं।
उन्होंने अपने परिवार वालों को सूचना दी। इससे उनके परिवार वाले कई अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे कोतवाली में बैठा लिया गया है। एक छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में छेड़छाड़ का आरोप
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक महिला ने बच्चों के विवाद में अपने जेठ पर दुष्कर्म करने की कोशिश और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। बताते हैं कि महिला के बच्चों और उसके जेठ के बच्चों के बीच एक दिन पहले विवाद हो गया था। दोनों परिवार एक ही घर में रहते हैं। विवाद बढ़ा तो महिला ने जेठ पर ये आरोप लगा दिया। महिला ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के आधार के पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।