{"_id":"5e14d0678ebc3e87eb43dd8b","slug":"cirame-badaun-news-bly391125162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से फेरी लगाकर बेच रहा था गोवंशीय पशु का मांस, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से फेरी लगाकर बेच रहा था गोवंशीय पशु का मांस, दबोचा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। बाइस से गली-मोहल्लों में फेरी लगाकरा गोवंशीय पशु का मांस बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से करीब 25 किलो मांस, व अन्य सामान बरामद हुआ। वहीं उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब रहे।
अलापुर थाने के ककराला, सखानू कस्बे गोकशी के लिए बदनाम हैं। लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस यहां गोकशी रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही। पुलिस को सूचना मिली कि जगत-सखानूं रोड पर एक मांस तस्कर गोवंशीय पशु का मांस लेकर जा रहा है। वह फेरी लगाकर मांस बेचने का काम करता है। घेराबंदी कर पुलिस ने सखानू के वार्ड छह के हैदर अली को दबोच लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी भाग निकले। हैदर अली की बाइक में पीछे प्लास्टिक की एक पेटी बंधी थी। पुलिस के मुताबिक इसमें गोवंशीय पशु का मांस भरा था। थाने लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। बाइक के बारे में जानकारी की गई तो पता लगा कि बाइक पर नंबर किसी पिकअप वाहन का है। एसओ आरजी शर्मा का कहना है कि पेटी में गोवंशीय पशु का मांस भरा था, जिसकी पुष्टि हुई है। मांस तस्कर के भागने वाले साथियों की तलाश की जा रही है।