{"_id":"5dfcca0a8ebc3e8792796ad2","slug":"cirame-badaun-news-bly388793374","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बिल्सी। अनियंत्रित बाइक बिजलीघर चौराहा के पास नाले में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उघैती थाने के गांव पलिया निवासी 30 वर्षीय उमाशंकर उर्फ टिंकू पुत्र बृजनंदन गांव के ही बंटी पुत्र साधूराम के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से उझानी अपनी रिश्तेदारी में गया था। दोनों लोग शाम को वहां से लौट रहे थे। बिल्सी में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बिजली घर चौराहा के पास ईंट भट्ठा रोड पर अनियंत्रित बाइक नाले में जा गिरी। बाइक उमाशंकर चला रहा था। इनमें कोई हेलमेट नहीं लगाए था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दी। परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। बंटी का इलाज चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों उझानी से लौट रहे थे। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।