फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children's studies continue amidst fear in a dilapidated building

Budaun News: जर्जर भवन में दहशत के बीच जारी है बच्चों की पढ़ाई

Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Children's studies continue amidst fear in a dilapidated building
दहगवां के प्राथमिक विद्यालय कक्षा की जर्जर हालत। संवाद - फोटो : samvad
बदायूं। जिले के कई सरकारी विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। बारिश में छत टपक रही है। दीवारों में दरारें हैं और प्लास्टर झड़ चुका है। ऐसे में बच्चे दहशत के बीच पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक खुद और बच्चों को बचाते हुए पढ़ाई करा रहे हैं। केवल भवन जर्जर ही नहीं, इन स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच भी नहीं हैं। छोटे बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। कुछ विद्यालयों के एक ही कमरे में दो से तीन कक्षाओं की पढ़ाई एक साथ कराई जा रही है।
विज्ञापन

--------
जर्जर हुआ भवन तो बच्चों को वहां से हटाया
दहगवां। प्राथमिक विद्यालय मानपुर ततैरा में 2001 में नए भवन का निर्माण कराया गया था। यहां पर चार शिक्षक तैनात किए गए है। विद्यालय में 145 बच्चे पंजीकृत है। 12 साल बाद यह भवन खराब होने लगा है। मजबूरी में बच्चों को खुले में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बाद में चार कमरों की नई बिल्डिंग बनाई गई। वहां पर बैठकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है और पुरानी बिल्डिंग गिराई नहीं गई। शिक्षकों का कहना है कि इसको ध्वस्त कराने के लिए कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अभी तक वैसे ही है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। संवाद
विज्ञापन

-------
बारिश में टपकती है छत
बिसौली। नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय 1932 में बना था। उसमें से आधा भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। आधे भवन में केवल दो कक्ष ही बचे हैं। उसमें बैठाकर बच्चों का पढ़ाया जा रहा है। बारिश होने के दौरान इसकी छत टपकती है। इससे शिक्षक और बच्चे परेशान हैं। बारिश के दौरान बच्चों को एक जगह पर एकत्र कर दिया जाता है। शिक्षकों ने विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- जर्जर विद्यालयाें की सूची बनाई गई है। जहां पर ससबे ज्यादा समस्या है। सबसे पहले उसे ठीक कराया जाएगा। भवन निर्माण की भी योजना है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए

दहगवां के प्राथमिक विद्यालय कक्षा की जर्जर हालत। संवाद

दहगवां के प्राथमिक विद्यालय कक्षा की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed