फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children's faces lit up after receiving the honor, talent took flight

Budaun News: सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे, प्रतिभा को मिली उड़ान

Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Children's faces lit up after receiving the honor, talent took flight
कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हआ। इस दौरान बच्चों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में सांकेतिक चेक, प्रशस्ति पत्र, टेबलेट और मेडल देकर 21 बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कोई अपने गलत कामों से पूरे खानदान का नाम डुबो देता और किसी के नाम से पूरा गांव जाना जाता है। कहा कि यह किसी का व्यक्तिगत सम्मान न होकर छात्र-छात्राओं के श्रम का सम्मान है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जो परिणाम आए हैं, उससे पता चलता है कि बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले अधिक मेहनत करके सफलता पाई है। सम्मान और पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे तो खिले ही, साथ ही उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान खेलों में राष्ट्रीय स्तरीय मेडल हासिल करने वाले विग्नेश वशिष्ठ को 30 हजार रुपये के सांकेतिक चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

--
अमर उजाला ने भी किया मेधावियों को सम्मानित
अमर उजाला की ओर से भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मेधावियों को सम्मानित किया। डीएम अवनीश राय, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीआईओएस प्रवेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम, नवल किशोर, अब्दुल सबूर आदि ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाए और प्रशस्ति पत्र दिए। अतिथियों ने कहा कि सम्मान हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


मेधावी बोले-
सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। इससे हमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। - हिमानी सिंह, कक्षा 10
- मेधा सम्मान के रूप में मिले हुए रुपये से अपनी आगे की पढ़ाई में लगाउंगा। सम्मान पाकर खुश हूं। - सिद्धांत दुबे, कक्षा-10
- सरकार और अमर उजाला से सम्मान पाकर खुश हूं। आगे करियर में ज्यादा लगन के साथ पढ़ाई करूंगी। - अंबिका यादव, कक्षा-12
--
मेरे लिए यह सम्मान बहुत अहम है। इस सम्मान को आगे भी पाने के लिए और अधिक लगन के साथ पढ़ाई करूंगा। - अहमद रजा सिद्दीकी, कक्षा 12
--
इन्हें मिला सम्मान

10वीं के मेधावी
नमन पाठक- द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज
स्वाति राजपूत- शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
सिद्धार्थ दुबे- संतोष कुमारी विद्या मंदिर
नैना श्रीवास्तव- राजाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज
राबिया- सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज
हिमानी सिंह- मुन्नालाल इंटर कॉलेज
अंशिका सक्सेना- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
अमन अग्रवाल- अयोध्या प्रसाद कॉलेज
देवसेना- माधवराव इंटर कॉलेज
आयुष पाल-श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
--

12वीं के मेधावी
प्रियांशी राय सक्सेना- श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
अहमद रजा सिद्दीकी- भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज
कनिष्क- द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
अंकित शर्मा- सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज
ज्योति शाक्य- भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज
खुशी वर्मा- श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
वैष्णवी मिश्रा- श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज
अभिषेक शर्मा- रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज
अंबिका यादव- श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
आर्यन शर्मा- नेशनल इंटर कॉलेज
--

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

कलक्ट्रेट में मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक व डीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed