फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children will connect with the environment

बच्चे करेंगे पर्यावरण के साथ कदमताल

Fri, 06 Feb 2015 08:06 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 06 Feb 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Children will connect with the environment
जिले में जल्द ही स्कूली बच्चे पर्यावरण को बचाने की जानकारी एकत्र करते
विज्ञापन
हुए नजर आएंगे। नेशनल ग्रीन कोर के अंतर्गत सेट्रल फॉर इन्वायरमेंटल एजूकेशन के तत्वावधान में करीब डेढ़ सौ से दो सौ माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों को चिह्नित कर ईको फ्रेंडली क्लब खोले जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। प्रत्येक विद्यालय में 30 से 40 के समूह में बच्चे रियूज, रिड्यूज, रिसाइकिलिंग के प्वाइंट पर फोकस करते हुए पर्यावरण बचाने की जानकारी लेते हुए इसमें सहायक बनेंगे।

पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए डीआईओएस को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों में 30 से 40 बच्चों का समूह तैयार किया जाएगा जिसे ईको फ्रेंडली क्लब का नाम दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को गतिविधियां जारी रखने के लिए ढाई हजार की धनराशि भी दी जाएगी।

 स्कूल में एक प्रभारी होगा जो गतिविधियों को संचालित कराएगा। इसे चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके लिए मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी गोठा परिषदीय स्कूल के शिक्षक डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय तथा नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के सचिन उपाध्याय पर सौंपी गई है।
ईको फ्रेंडली क्लब में यह होगा विशेष
ईको फ्रेंडली क्लब में तीन बिंदु प्रमुख होंगे। मास्टर ट्रेनर डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इसमें रियूज, रिड्यूज, रिसाइकिल पर ज्यादा जोर होगा। इसके तहत एक चीज को बार-बार कैसे यूज किया जाए, कैसे बचाया जाए और बेकार चीजों को कैसे इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा पृथ्वी दिवस और पौधरोपण जैसे अनेक कार्यक्रम भी होंगे।
000
प्रोग्राम के निर्देश आ चुके हैं। जिले में स्कूलों को चिह्ति कर सूची आ चुकी है। कार्य चल रहा है। जल्द ही बच्चे पर्यावरण बचाने का पाठ पढ़ते नजर आएंगे। सभी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
- बीना यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed