{"_id":"64f644c55550458c460c9f9a","slug":"children-were-sitting-more-than-their-capacity-driving-license-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3724-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: क्षमता से अधिक बैठे थे बच्चे, चालकों पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: क्षमता से अधिक बैठे थे बच्चे, चालकों पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं
Tue, 05 Sep 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वाहन को चेक करते एआरटीओ अंबरीष कुमार। संवाद
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान छह वाहन पकड़े गए। इनमें से पांच वाहनों की फिटनेस नहीं थी। उनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए गए। सभी वाहनों का चालान कर दिया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चेकिंग अभियान की शुरुआत लालपुल तिराहे से की। कचहरी, भामाशाह चौराहा, इंदिरा चौक, काली सड़क और शहर के कई स्थानों पर भी वाहन चेक किए गए। एक स्कूल की गाड़ी की फिटेनस नहीं थी।
ईको कार भी स्कूल के बच्चों को लाते हुए पकड़ी, इसकी भी फिटनेस नहीं थी। उसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। तीन ऑटो में भी क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। उनके चालकों पर न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही ऑटो की फिटनेस पाई गई।
विज्ञापन
बाद में एक मारूति वैन भी स्कूल के बच्चों को ढोते हुए मिली। चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। सभी वाहनों का चालान कर दिया गया।