फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children should join scouting for a disciplined life: Dr. Pravesh

अनुशासित जीवन के लिए स्काउटिंग से जुड़ें बच्चे : डॉ. प्रवेश

Wed, 11 Dec 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Children should join scouting for a disciplined life: Dr. Pravesh
जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्रोत- स्
बदायूं। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया में जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरुआत हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष गुलड़िया तारा देवी ने स्काउट ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

कछला से नित्या, राधिका के अलावा राजाराम महिला इंटर काॅलेज, पार्वती इंटर काॅलेज, नगर पालिका इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज और शिव देवी इंटर काॅलेज के बच्चों ने रैली की अगुवाई की। रैली संयोजक संजीव कुमार, सह संयोजक अब्दुल सुबूर खां ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. प्रवेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। नई ऊर्जा और उमंग के साथ नित नया इतिहास रचते हैं। अनुशासित जीवन के लिए वे स्काउटिंग से जुड़ें। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल नेहा कटियार ने रैली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि बच्चे समय की बर्बादी न करें। देश की प्रगति के लिए श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित करें। अदम्य साहस का परिचय दें। इस मौके पर गुल नबाज आलम, अजय पाल सिंह, अनीता जैन, डाॅ. संदीप भारती, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, कुंवरसेन, घनश्याम सिंह, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
--
फोटो-6



स्काउट गाइड ने निकाली जागरूकता रैली



उघैती। क्षेत्र के गांव खितौरा के जनता आदर्श इंटर काॅलेज में भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।



रैली में स्काउट गाइड ने विभिन्न प्रकार के जागरूकता पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य गोविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट को हमेशा देशसेवा के लिए अनुशासनबद्ध होकर तत्पर रहना चाहिए। इस शिविर में जो भी बातें सिखाईं जाएं, उन्हें अपने जीवन में उतारें। उनका अनुसरण करें।




शिविर का संचालन अविनाश पाल ने किया। जिला स्काउट प्रभारी जमुना प्रसाद ने विद्यार्थियों को मार्चफास्ट कराया और मीनार, विभिन्न प्रकार से रस्सी की गांठ बांधने का अभ्यास कराया। ब्रजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्काउट को अपने जीवन का एक अंग बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संतपाल सिंह, चंद्रकेश यादव, टीकाराम शर्मा, ममता महेश्वरी, मुरारी लाल गुप्ता, ओमपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्रोत- स्

जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्रोत- स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed