बिल्सी। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत कीं। अलौकिक झांकियां देखने के लिए नगर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
झांकियों में रामायण लिखते महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम का बाल रूप, केवट भक्ति, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, रामसेतु निर्माण, अशोक वाटिका में माता सीता, संजीवनी बूटी लाते हनुमान एवं राम दरबार आदि ने मन मोह लिया। बच्चों ने दीपों से मेरे प्रभु राम आए हैं, लिखा। सुंदर रंगोली भी सजाई। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल वाष्र्णेय, प्रबंधक सुरेश बाबू वाष्र्णेय, दिनेश गुप्ता, अवनेश कुमार, संजीव गुप्ता, शशांक वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद