फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children of Kasturba School found weak in studies, DM taught

पढ़ाई में कमजोर मिले कस्तूरबा स्कूल के बच्चे, डीएम ने पढ़ाया

Sat, 18 Dec 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Children of Kasturba School found weak in studies, DM taught
स्कूल में छात्राओं से बात करती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/ उझानी। डीएम दीपा रंजन और बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक उझानी में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय व ग्राम लऊआ के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों से पहाड़े पूछे और किताबें पढ़वाकर देखीं तो पाया कि वे पढ़ने में कमजोर हैं। इसे देख डीएम ने अध्यापिकाओं पर नाराजगी जताई और खुद कुछ देर बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे शिक्षा में अच्छे मिले। उन्होंने पहाड़े भी सुनाए और हिंदी व अंग्रेजी की किताबें भी अच्छे ढंग से पढ़कर सुनाईं। डीएम ने अध्यापिकाओं को निर्देश दिए कि बच्चों की कमजोरियों को समझाएं। जिन विषयों में बच्चे ज्यादा कमजोर हैं उन विषयों पर ज्यादा मेहनत की जाए। जो भी पढ़ाएं उसके बारे में बच्चों से अवश्य पूछें कि उन्होंने कितना सीखा। बच्चों के अंदर सीखने की बहुत क्षमता होती है। बच्चों को प्रेरित करने के लिए उन्हें आप महान हस्तियों की जीवनियां और शिक्षा देने वाली कहानियां सुनाएं। छोटे बच्चे का मानसिक स्तर इतना नहीं होता कि वह हर बात को एक बार समझाने पर ही समझ जाए। इसलिए उन्हें समझ न आने पर धैर्य रखते हुए उन्हें समझाते रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed