फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children of council schools will meditate for five minutes after prayer

Budaun News: प्रार्थना के बाद पांच मिनट का ध्यान लगाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will meditate for five minutes after prayer
बदायूं। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत तीन लाख बच्चे अब प्रतिदिन प्रार्थना के बाद पांच से सात मिनट तक ध्यान करेंगे। इससे बच्चों में तनाव कम होगा। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ेगी और उन्हें चिंता से मुक्ति भी मिलेगी।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है। इसके बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। फिर बच्चों को ध्यान लगाने के लिए बैठाया जाएगा। जिले में 2155 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें कंपोजिट, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। यहां पर करीब तीन लाख बच्चों का नामांकन हैं। अब इन विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना को प्रतिदिन बदलकर कराया जाएगा। एक ही प्रार्थना अब रोज नहीं होगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया प्रार्थना सभा और मेडिटेशन का कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिदिन निश्चित समय पर कराना होगा। इसमें अगर शिथिलता बरती जाती है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। इसके लिए प्रधानाध्यापक को और शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। वह अपने दायित्व की निर्वाहन करें। कहा कि इस कार्य के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed