फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children from child murder And parents fear

बालक की हत्या से बच्चों और अभिभावकों में खौफ

Mon, 11 May 2015 07:23 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Mon, 11 May 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन

बालक अभिषेक के बेरहमी से हत्या के बाद अभिभावक जहां बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। वहीं बच्चों में भी अजीब का खौफ व्याप्त है। स्कूल और ट्यूशन पढ़ने के लिए बच्चे किसी न किसी को साथ लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को कटरा के मोहल्ला कासपुर रोड के सुनील गुप्ता का कक्षा चार में पढ़ने वाला पुत्र दस वर्षीय अभिषेक सैकड़ों की भीड़-भाड़ वाली जगह नखासा बाजार से गायब हो गया। अभिषेक बाजार में कपड़े की दुकान लगाए बैठे अपने पिता को खाना देने आया था। अभिषेक को दर्जनों लोग अपने वाहनों से खोज रहे थे। कस्बा और आसपास के गांव में बच्चे के गुम होने का एनाउंसमेंट भी किया जा रहा था। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को अपराह्न चार बजे अभिषेक का शव ब्लॉक कार्यालय के सामने तालाब के किराने बुरी हालत में मिला। तालाब से दो बारातघरों की पीछे की जगह मिली हुई है। अक्सर सफाई होने के बाद बारात घरों का कचरा तालाब में फेंक दिया जाता है। जो हर समय तैरता रहता है। कयास लगाया जा रहा है। बच्चे की लाश भी इसी तरह तैरती रही होगी। लेकिन लोगों ने कचरा समझकर ध्यान नहीं दिया होगा। लाश के सड़ने पर जब बदबू तेज बदबू फैली तो लोगों का ध्यान इस ओर गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि शव की जानकारी कुछ लोगों को रविवार को सुबह ही हो गई थी। लेकिन पुलिस आदि की पचड़े में न पड़ने की वजह से वह खामोश रहे। परिवार वालों की माने तो उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। दूसरा बिंदु यह कि अगर किसी बदमाश ने बच्चे का अपहरण किया तो उसे डिमांड रखनी चाहिए। तुरंत ही बच्चे की हत्या करना इस बिंदु को भी खारिज करता है। लेकिन लाश के हाथ और पैर कसकर बंधे हुए थे। पेट फटा हुआ था। हाथ और पैर बंधे होने से ये मर्डर मिस्ट्री पूरी तरह से उलझी हुई है। इसे सुलझाना पुलिस को भी चुनौती है। कुछ समय पहले जयपालपुर गांव में महेश गुप्ता के 12 वर्षीय भतीजे को इसी तरह बेरहमी से मारा गया था। करीब डेढ़ माह पहले कस्बे के बड़े कारोबारी राजेश गुप्ता की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं ने
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन, खासकर व्यापारी वर्ग को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। हाल में अभिषेक की हत्या का खौफ स्कूल, ट्यूशन जाने वाले बच्चों में ज्यादा है। बगैर किसी अभिभावक के बच्चे स्कूल और ट्यूशन तो छोड़ों स्कूल बस तक नहीं जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से चिंतित अभिभावक भी छोटी-छोटी चीजे भी लेने को बच्चों को बाजार नहीं भेज रहे हैं।


सात सौ पेड़ काट डाले, तहरीर
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव खलीलपुर में रात में गेहूं के लाक में किसी ने आग लगा दी और सात सौ पेड़ यूकेलिप्टिस के काट डाले। खलीलपुर के प्रेमपाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके आठ दस बीघा गेहूं का लाक खेत में लगा हुआ था। किसी ने उसमें आग लगा दी। इससे वह जल गया और दूसरे खेत में 840 पेड़  यूकेलिप्टिस के लगाए थे। इसमें से सात सौ पेड़ काट दिए। तहरीर में किसी को नाम नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed