{"_id":"6ae24300a76ce88c380cd774","slug":"529-youths-find-opportunities-at-job-fair-mla-distributes-offer-letters-badaun-news-c-123-1-sbly1006-176489-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोजगार मेले में 529 युवाओं को मिले अवसर, विधायक ने बांटे ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोजगार मेले में 529 युवाओं को मिले अवसर, विधायक ने बांटे ऑफर लेटर
विज्ञापन
रोजगार मेले में युवाओं को ऑफर लेटर देते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं की ओर से संयुक्त रूप से रोजगार मेले में 22 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 987 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 529 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयन किया गया।
चयनित युवाओं को विधायक हरीश शाक्य ने ऑफर लेटर बांटे। विधायक ने चयनित युवाओं को बधाई दी। कहा, उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलता है।
रोजगार मेले में युवाओं ने अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विधायक हरीश शाक्य का स्वागत किया। नौकरी मिलने पर युवाओं ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, संजय कुमार, नवनीत शाक्य, दीपक चौहान, निखिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।