फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thar overturns after hitting an animal on the Ganga Expressway in Budaun

बदायूं में हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर जानवर से टकराने के बाद पलटी थार, महिला की मौत, दो भाई समेत तीन घायल

Wed, 28 Oct 2026 10:27 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसके दो पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन
Thar overturns after hitting an animal on the Ganga Expressway in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे पिलर संख्या 221 के पास थार गाड़ी पशु से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दिल्ली निवासी कुसुम मिश्रा (उम्र 48 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि हादसे में महिला के पुत्र शिवम मिश्रा (उम्र 28 वर्ष) और शुभम मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) और भाई सचिन मिश्रा घायल हो गए। ये सभी लोग वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे की सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर दातागंज सीएससी पहुंची, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में घायल शुभम मिश्रा की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घायल सचिन मिश्रा ने सीएचसी में बताया कि वे सभी वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक कोई जानवर आ गया और गाड़ी उससे टकराने के बाद पलट गई। सचिन दोनों भांजों को निजी एंबुलेंस से बरेली के हायर सेंटर लेकर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतपुर इलाके में हुआ हादसा 
हादसे की सूचना सीएससी के फार्मासिस्ट ने दातागंज पुलिस को दी। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बाद हजरतपुर थाने में सूचना दी गई। महिला का शव दातागंज सीएचसी में रखवा दिया गया। क्षतिग्रस्त गाड़ी गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा विंग ने डहरपुर इंटरचेंज के पास खड़ी करा दी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हजरतपुर थाना पुलिस को मौके पर जानकारी कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed