फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children are not getting treatment without pediatrician in the district hospital

Budaun News: जिला अस्पताल में पीडियाट्रिशियन न बच्चों को नहीं मिल रहा इलाज

Tue, 07 Oct 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Children are not getting treatment without pediatrician in the district hospital
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर न होने की वजह से अभिभावक और तीमारदार परेशान हैं। कई बार बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे अभिभावकों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनको आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अटसेना निवासी रामौतार अपने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बताया कि बच्चे को बुखार आ रहा है। अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर नहीं मिलने पर फिजिशियन से दवा लेकर चले गए। शहर के कृष्णापुरी निवासी महेश शर्मा ने बताया कि बच्चे को गले में खरास है और हल्का बुखार आ रहा है। पीडियाट्रिशियन न होने से बच्चों का उचित इलाज नहीं मिल पर रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। वहां पर इलाज कराना महंगा पड़ता है।
विज्ञापन

--------
पूर्व सीएमएस देखेंगे बच्चे
-जिला अस्पताल में तैनात रहे सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। सीएमएस के पद रहते हुए प्रशासनिक कार्यों के चलते वह बच्चों को इलाज नहीं कर पा रहे थे। अब वह जिला अस्पताल में बतौर बाल रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। अब लोगों को बच्चों के इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टरों के यहां पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन--
- डॉ. कप्तान सिंह बाल रोग विशेषज्ञ है। उनके अनुभव का हम लोगों को लाभ मिलेेगा। अब बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में भी हो सकेगा। - डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed