{"_id":"682a312f32c7f3c75d08b6ae","slug":"child-welfare-committee-honored-the-meritorious-students-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139635-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाल कल्याण समिति ने मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाल कल्याण समिति ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेधावियों का सम्मान करते अतिथि
बदायूं। सिविल लाइंस स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल कल्याण समिति की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पुरस्कार पाकर मेधावी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्य म़ंत्री ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बिना सरकारी सहायता लिए समाज में उच्च स्थान बनाए हुए है। यह बच्चों के परिश्रम को दर्शाता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विशाल कुमार ने कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां घर-घर प्रतिभाएं छुपी हुई हैं।
कार्य कुशलता व योग्यता के आधार पर प्रतिभाओं के माध्यम से हम अपने देश को विश्व गुरु के विराजमान करने में सफल होंगे। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वीरेंद्र झा, नवनीत प्रताप सिंह, डॉ अनिल गर्ग, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, अरुण कांत, अमृतपाल सिंह, सर्वेश पाठक, सीमा रानी, दीपमाला गोयल, रामनिवास राजपूत आदि मौजूद रहे।