फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child dies after being injected by a quack

Budaun News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही बालक की मौत

Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being injected by a quack
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कूबरी में शुक्रवार की रात 11 वर्षीय बालक की झोलाछाप से इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव फतेहपुर कूबरी में निवासी रूप सिंह का 11 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार को दो दिन पहले बृहस्पतिवार को बुखार आया था। परिवार के लोगों ने उसका इलाज गांव के ही एक झोलाछाप के क्लीनिक पर कराया। वहां उसे दवा दी गई। बुखार न उतरने पर उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी हालत अधिक बिगड़ गई, कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शनिवार की सुबह बालक का शव थाने पर लेकर आ गए और गलत दवा व इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए झोलाछाप की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed