फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chichaita beat Chandoi by five wickets

Budaun News: चिचैटा ने चंदोई को पांच विकेट से हराया

Mon, 02 Mar 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chichaita beat Chandoi by five wickets
विजेता क्रिकेट टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अति​थि। स्रोत- आयोजक
बदायूं। गांव चिचैटा में आयोजित होली मिलन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एक सप्ताह से चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में चिचैटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदोई को 5 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


फाइनल मैच चिचैटा और चंदोई की टीमों के मध्य खेला गया। चंदोई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 268 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जोंटी और असद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84-84 रनों की ताबड़तोड़ पारियां खेलीं, जिससे मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिचैटा की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में चिचैटा ने 8 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के नायक ब्रजेश रहे, जिन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए टीम को विजय दिलाई। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी मुख्य अतिथि रुदायन चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने प्रदान की। इस मौके पर क्रिकेट क्लब अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, विद्यारतन चौधरी, सभासद भीकम सिंह, मुनेंद्र कुमार, सत्यभान गुप्ता, अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed