फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chhathha puja

नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा

Thu, 19 Nov 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chhathha puja
बदायूं। संतान के कष्टों को दूर करने के लिए रखा जाने वाला छठ पूजा व्रत बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। गुरुवार को खरना होगा। 20 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 21 नवंबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन

जिले में छठ पूजा करने वालों की संख्या कम है। जनपद में बिहार और गोरखपुर के रहने वाले परिवार ही इस पर्व को यहां मनाते आ रहे हैं। बुधवार को नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने खीर पूरी खाकर व्रत की शुरुआत की। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां पुत्र पर आने वाले संकट को स्वयं हर लेती हैं। शाम को छठ मइया का पूजन किया गया। गुरुवार को खरना या छोटी छठ पर लौका भात का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। माताएं ठेकुआ (गेहूं की रोटी की तरह) बनाना शुरू करेंगी। 20 नवंबर को डाला छठ के मौके पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूरी रात महिलाएं परिवार के साथ घाट किनारे रहेगी। 21 नवंबर को उदय होते सूर्य को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देकर संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। छठ पूजन के अंतिम पारण वाले दिन घरों में रोशनी की जाती है और आतिशबाजी आदि चलाकर खुशियां मनाईं जातीं हैं। त्योहार का उल्लास देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed