फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chete will have no problem in time to face

समय रहते नहीं चेते तो उठानी होगीं दिक्कतें

Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chete will have no problem in time to face
 
विज्ञापन

 पर्यावरण जागरुकता और गौरैया संरक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में पौधरोपण किया गया। साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता के रूम में मौजूद एनएमएसएन दास डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ.शैलेंद्र कबीर ने कहा कि वृक्ष धरती की शोभा नहीं हैं, प्राण वायुु के संवाहक भी हैं। वायु, ध्वनि, जल और वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इससे अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं। नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं। कबीर ने कहा यदि समय रहते लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण पर ध्यान नहीं दिया, तो निश्चित तौर पर आने वाली पीढ़ियों को बहुत कष्ट उठाने पड़ेंगे। वन क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के संकट को भी युद्धस्तर पर समाप्त करने की आवश्यकता है। पर्यावरण प्रदूषण के कारण न सिर्फ गौरैया वरन गिद्ध और सारस जैसे पक्षी विलुप्त होने के कगार पर हैं। उन्हें बचाने के लिए सरकार बेहद गंभीर है और अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ एबीआरसी राधेलाल ने पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों को शैक्षिक उन्नयन के प्रयासों से जोड़कर क्रियान्वित  करने का आह्वान किया। एबीआरसी डॉ.पंकज शर्मा आदि ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस बीच विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों आदि ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में एनपीआरसी संजीव कुमार, प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, नमिता राठौर, संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह, सपना,राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्चों ने ली पौधों की सुरक्षा की शपथ
पौैधारोपण के बाद स्कूल के बच्चों ने शपथ ली कि वह उनकी सुरक्षा करेंगे। नियमित उन्हें पानी देंगे। भविष्य में और पौधे भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed