फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cheating of Rs 17 lakh in the name of providing gas agency, report filed against two people

Budaun News: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 17 lakh in the name of providing gas agency, report filed against two people
बदायूं। वजीरगंज कस्बे में गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निमठोली निवासी संजीव यादव ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 20 जनवरी 2018 को वजीरगंज में विजयवीर निवासी गांव करकटपुर से उसकी मुलाकात हुई। विजयवीर ने कहा कि गैस एजेंसी लेना हो तो बताओ। विजयवीर ने अपने मिलने वाले रामनरेश यादव उर्फ टिल्लन निवासी ग्राम पाय थाना चोविया जिला इटावा से मोबाइल फोन से बात कराई।

रामरनेश यादव उर्फ टिल्लन ने 17 लाख रुपये ले लिए। कई जगह कागजों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद जब एजेंसी नहीं मिली तब ठगी का अहसास हुआ। विजयवीर व अन्य लोगों ने जब जानकारी की तो पता लगा कि दोनों की गैस एजेंसी से संबंधित किसी अधिकारी से कोई बातचीत नहीं है। तब थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed