फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet filed against dance academy operator in rape case

Budaun News: दुष्कर्म के मामले में डांस एकेडमी संचालक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 15 Mar 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against dance academy operator in rape case
बदायूं। शहर की दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डांस एकेडमी के संचालक के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी इस समय जेल में है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों ने 24 फरवरी को दुष्कर्म के आरोप में डांस एकेडमी के संचालक राज पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें एक किशोरी का कहना था कि राज पटेल उसे डांस प्रतियोगिता में शामिल कराने रामपुर ले गया था। लौटने पर रात में उसे एकेडमी पर रोक लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दूसरी लड़की का कहना था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। थाना पुलिस ने 24 फरवरी को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि इस मामले में राज पटेल के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed