{"_id":"65bb950a2466b160c4026334","slug":"charge-sheet-filed-against-animal-trader-killer-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112609-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशु व्यापारी के हत्यारोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशु व्यापारी के हत्यारोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली पुलिस ने पशु व्यापारी हत्याकांड में आरोपी नरेश के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्यारोपी और पशु व्यापारी नन्हू प्रजापति एक साथ भैंस खरीदने और बेचने का काम करते थे। आरोप है कि दोनों का कुछ लेन-देन का हिसाब शेष रह गया था, जिसके बाद नरेश ने नन्हू की हत्या कर दी थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में 19 दिसंबर की रात पशु व्यापारी नन्हू प्रजापति (50) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसका शव मलखानपुर गांव के नजदीक गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसके चचेरे भाई सुभाष का कहना था कि नन्हू प्रजापति एक दिन पहले मुरादाबाद के ताहड़पुर की साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि नन्हू के साथ मलखानपुर निवासी नरेश भी पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। वह भी नन्हू के साथ ताहड़पुर की साप्ताहिक बाजार भैंस खरीदने गया था। जब कोतवाली पुलिस ने नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया था।
विज्ञापन
नरेश ने बताया था कि वह दोनों एक साथ भैंस खरीदने और बेचने का काम करते थे। पिछले कई महीने से कई भैंसें खरीदी गईं और बेची गईं लेकिन उनका कोई हिसाब नहीं हुआ था। उसके नन्हू पर 20 हजार रुपये निकल रहे थे। वह अपने रुपये कई बार मांग चुका था लेकिन नन्हू ने कोई रुपया नहीं दिया।
इसी के चलते ताहड़पुर की बाजार से लौटकर दोनों ने रास्ते में शराब खरीदकर पी। उसने नन्हू को ज्यादा शराब पिलाई, जिससे वह नशे में हो गया। जैसे ही वह अपने गांव के खेतों के नजदीक पहुंचा कि उसने उसे गेहूं के खेत में गिरा दिया और ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। बाद में कोतवाली पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर ईंट भी बरामद कर ली थी।
नरेश के खून लगे कपड़े भी बरामद हुए थे। उसकी साइकिल पर भी खून लगा था। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट लगाई। अब कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवेचना पूरी हो गई है। इसमें चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।