फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet filed against 11 accused including Najmul in Kakrala case

Budaun News: ककराला कांड में नजमुल समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 28 Apr 2023 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against 11 accused including Najmul in Kakrala case
डोडा तस्करी में पहले जेल भी जा चुका है नजमुल 51 आरोपियों के खिलाफ पुलिस पहले लगा चुकी है चार्जशीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। पुलिस ने ककराला कांड के आरोपी नजमुल समेत 22 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस इससे पहले 51 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। करीब तीन साल पहले डोडा तस्करी के मामले में जेल जा चुका नजमुल कोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले आया था। इसके बाद पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही थी। उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
बीते वर्ष नौ दिसंबर को हुए ककराला कांड के कई आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अब तक 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ककराला कांड के आरोपी नजमुल समेत चार लोग कोर्ट से स्टे पर चल रहे थे। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई करती रही। अब तक 12 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है तो चार आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई भी की चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दो महीने पहले 51 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी नजमुल जमा खां, रहीसुल, रिजवान, खालिद, असरार, अतीकुल, आजाद, निजाम, फतेह खान, अयान और जहांगीर के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी नजमुल समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed