Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chants of 'Mahabali' resonate at Baldev Dham; crowds flock to the *sankirtan* (devotional singing).

Budaun News: बलदेव धाम में गूंजे महाबली के जयकारे, संकीर्तन में उमड़े लोग

Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Mahabali' resonate at Baldev Dham; crowds flock to the *sankirtan* (devotional singing).
कार्यक्रम में आचार्य ललितेश्वरानन्द जी महाराज से आशीर्वाद लेते लोग। संवाद
बिल्सी। गांव गुधनी-खौंसारा स्थित एतिहासिक श्री बालाजी दरबार बलदेव धाम दाऊजी मंदिर में बृहस्पतिवार रात श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम पीठाधीश्वर महंत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज के सानिध्य में हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह में दिव्य चोला शृंगार किया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किए। सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। जनकल्याण और भक्तों के कष्टों के निवारण के लिए आयोजित श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण त्रिविध महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन

शाम को बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर भजन संकीर्तन हुआ। इसमें भजन गायक अमन सांवरिया, जयदक्ष अमरोही और कानपुर की भजन गायिका रुचि किंकर ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात दस बजे महाआरती के दौरान इत्र और पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष भी प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता (राज्य सूचना आयुक्त), शुभम अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, पूर्व विधायक हाजी विट्टन, रवि प्रताप सिंह, अवधेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed