{"_id":"6a3ae078476e9fec3d044697","slug":"changes-to-traffic-diversion-heavy-vehicles-banned-from-entering-the-city-badaun-news-c-123-1-ba11032-166811-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डायवर्जन में बदलाव, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डायवर्जन में बदलाव, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
बदायूं। ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते लागू डायवर्जन प्लान से शहर वालों को राहत न मिलती देख एसएसपी ने निरीक्षण के बाद नया डायवर्जन प्लान लागू करा दिया है। इसके तहत अब शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हल्के एवं भारी वाहनों के लिए भी नया डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सीओ यातायात सुनील अहलावत ने बताया कि बिल्सी मोड़, केशव चौकी (मंडी चौकी), दातागंज तिराहा से अब भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दातागंज तिराहे से भारी वाहनों को पुलिस लाइन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। अलापुर/ककराला की ओर से आने वाले भारी वाहन केशव चौकी (मंडी चौकी) से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा एवं शहीद भगत सिंह चौक (नवादा चौकी) होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा और इंद्रा चौक पर भी हल्के वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
बिल्सी मोड़ से प्रवेश कर अलापुर/ककराला की ओर जाने वाले वाहन बिल्सी मोड़ से लालपुल तिराहा, महाराणा प्रताप चौक, जेल तिराहा, पुलिस ऑफिस अंडरपास, डीएम चौराहा और केशव मण्डी चौकी होते हुए गंतव्य जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहा से केशव मंडी चौकी की ओर जाने वाले वाहन पुलिस लाइन चौराहा से फ्लाईओवर के दाएं/बाएं मार्ग से रेलवे अंडरपास से संतोख सिंह तिराहा व डीएम चौराहा से होते हुए केशव मण्डी चौकी से गंतव्य को जाएंगे।
इंद्रा चौक से केशव मंडी चौकी की ओर जाने वाले वाहन इंद्रा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे अंडरपास, संतोख सिंह तिराहा से डीएम चौराहा होते हुए केशव मण्डी चौकी से गंतव्य को जाएंगे।
डायवर्जन से शहर की रफ्तार थमी तो सड़क पर निकलीं एसएसपी
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। मरम्मत कार्य के चलते ओवरब्रिज से होकर लोगों की आवाजाही एक माह के लिए बंद कर दी गई है। इस वजह से ओवरब्रिज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मंगलवार की दोपहर एसएसपी अंकिता शर्मा ने संतोष सिंह तिराहा, भामाशाह चौक एवं नेकपुर अंडरपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/ कर्मचारियों को यातायात संचालन, रूट डायवर्जन का पालन कराने एवं आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि नए डायवर्जन से जाम कम लगने की उम्मीद है। संवाद